हाथरस: कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र की एक गांव से अपहृत हुई 17 वर्षीय लड़की को पुलिस ने किया दस्तयाब, कराया डॉक्टरी परीक्षण
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव से अपह्त हुई 17 वर्षीय लड़की को परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कार्यवाही करते हुए कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने आज दस्तयाब किया है। कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने 17 वर्षीय लड़की का जिला अस्पताल लाकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। मामले को लेकर कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।