पंचकूला: रामगढ़ के सरकारी स्कूल में कमांडो स्कूल की छत पर चढ़ा, राज्यपाल शौचालय व पीने के पानी की व्यवस्था से दिखे असंतुष्ट
हरियाणा के महामहिम राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष सोमवार को रामगढ़ में स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल के निरीक्षण पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्कूल में उपलब्ध शैक्षणिक एवं बुनियादी सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया तथा अभिभावकों, अध्यापकों और विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया। राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात एक कमांडो ने निरीक्षण के दौरान स्कूल की छ