बरसात का मौसम शुरू होते ही चक्रधरपुर अनुमंडल क्षेत्र में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा हैl चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैंl अस्पताल प्रबंधन के अनुसार ओपीडी में हर दिन लगभग 150 से 200 मरीज विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैंl