पेण्ड्रा: डीजीपी अरुण देव गौतम का जीपीएम का आकस्मिक दौरा, कानून-व्यवस्था और प्रभावी पुलिसिंग पर दिए सख्त निर्देश
छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का आकस्मिक दौरा कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिसिंग की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं राजस्व-पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक लेकर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण तथा आमज