कर्वी: मुख्यमंत्री योगी ने कामदगिरि की पंचकोशी परिक्रमा पर निकले, प्रथम मुखारविंद पर प्रदेश की सुख-समृद्धि की की कामना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह 8 बजे भगवान कामतानाथ के दर्शन के बाद कामदगिरि की पंचकोशी परिक्रमा की। प्रथम मुखारविंद पर प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की। करीब एक घंटा 45 मिनट में परिक्रमा पूरी कर वह बांदा रवाना हुए। श्रद्धालुओं ने स्वच्छता और विकास कार्यों की सराहना की।