घोड़ाडोंगरी: कटंगी गांव में बुजुर्ग महिला ने जहर खाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास,अस्पताल में भर्ती
घोड़ाडोंगरी तहसील के कटंगी गांव में रविवार को एक बुजुर्ग महिला ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। बुजुर्ग महिला को परिजनों ने गंभीर हालत में घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार कटंगी गांव में बुजुर्ग महिला सुक्को बाई भोरसे 70 साल ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।