कुम्हेर: कुम्हेर थाना क्षेत्र के गांव जरहरा में शराब के ठेके में 30-40 लोगों ने लगाई आग, लाखों रुपए की शराब हुई नष्ट
ठेका के सेल्समैन जगराम ने बताया कि रात्रि को हनुमान नगला के करीब 30 40 लोगों ने पहले तो शराब के ठेके में ईंट पत्थर फेक फिर आग लगा दी आग लगने से लाखों रुपए की शराब नष्ट हो गई, सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची आग पर बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया, आबकारी थाना पुलिस तथा कुम्हेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली, आबकारी पुलिस का कहना है जांच की जा रही है