अतरी: टेउसा बाजार में जाम के दौरान ट्रक की चपेट में आने से एक युवक घायल
Atri, Gaya | Jun 14, 2026 अतरी थाना क्षेत्र के टेउसा बाजार में रविवार को जाम के बीच एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक घायल हो गया। घायल युवक रजनीश कुमार सीढ़ दुंदीचक गांव का रहने वाला है। ग्रामीणों के अनुसार,युवक अपने गांव से खिजरसराय की ओर जा रहा था।इसी दौरान टेउसा बाजार में लगे जाम में वह फंस गया। जाम से निकलने के प्रयास के दौरान वह एक ट्रक की चपेट में आ गया।