पंचकूला: चंद्रमोहन ने बड़े स्तर पर किया लोगों से धोखा पंचकूला में बोले विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता
हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कॉलोनी वासियों के पुनर्वास न होने पर पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन को घेरा है। उन्होंने कहा गरीब लोगों को प्लॉट दिलाने का झांसा देकर पैसा जमा करवाने वाले नेता अब फिर स्थानीय लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने निकल पड़े हैं। गुप्ता बुधवार को बुडनपुर, राजीव कॉलोनी व इंदिरा कॉलोनी में पहुंचे।