पंचकूला: विधानसभा चुनावों के चलते रायपुर रानी, बरवाला में नाके लगाकर अवैध शराब व नकदी पर विशेष निगरानी रखी रही पुलिस
विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस के द्वारा पंजाब, हिमाचल की सीमाओं से जुड़े क्षेत्र में नाकाबंदी कर स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस चेकिंग अभियान के दौरान अवैध शराब तस्करी, नगदी पर पुलिस के द्वारा नजर रखी जा रही है। मौली पुलिस चौकी के नजदीक चौकी प्रभारी सिंह राज की अध्यक्षता में नाकाबंदी की गई है।