अनूपपुर: प्रथम सत्र न्यायाधीश ने 600 किलो गांजा तस्करी के आरोपी की जमानत की खारिज
करीब 599.795 किलोग्राम अवैध गांजा ट्रक से परिवहन करने के मामले में आरोपी धनंजय सिंह पटेल की जमानत याचिका माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश नरेन्द्र पटेल ने खारिज कर दी। मामला 25 दिसंबर 2025 का है, जब एसटीएफ भोपाल इकाई ने जैतहरी क्षेत्र में ट्रक क्रमांक JH-02-BL-7103 से विशेष रूप से बनाए गए गुप्त कक्ष से 94 पैकेट गांजा बरामद किया था।