हज़ारीबाग: जीवन ज्योति नर्सिंग होम में कथित लापरवाही मामले की होगी जांच, सिविल सर्जन ने मेडिकल टीम गठित की
नवाबगंज स्थित जीवन ज्योति नर्सिंग होम में कथित चिकित्सीय लापरवाही के मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन ने जांच के आदेश दिए हैं। मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए एक मेडिकल टीम का गठन किया गया है। सिविल सर्जन ने बताया कि गठित टीम पूरे मामले की विस्तृत जांच करेगी। जांच के दौरान मरीज के उपचार से संबंधित अभिलेख, अस्पताल की व्यवस्थाएं, चिकित्सकी