बलौदा: कोयला से भरा ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, घर में घुसा, ड्राइवर और घर के लोग बाल-बाल बचे
जांजगीर चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के बिरगहनी गांव में कोयला से भरा ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया है और घर अंदर वाहन घुस गया है. हादसे में ड्राइवर और घर के लोग बाल बाल बचे है। मिली जानकारी के अनुसार, दीपका की ओर से ट्रेलर वाहन बलौदा की ओर जा रहा था. तभी बिरगहनी गांव पहुंचा हुआ था. इसी दौरान ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और घर अंदर घुस गया।