पीपलदा: इटावा कस्बे में युवक ने फाँसी लगाकर आत्महत्या की, परिजन मोर्चरी पर कर रहे हंगामा, पुलिस कर रही समझाइश का प्रयास
Pipalda, Kota | Jan 28, 2025 इटावा क़स्बे में एक युवक जितेंद्र बैरवा द्वारा फाँसी लगाकर आत्महत्या करने पर आक्रोशित लोगों ने मंगलवार सुबह 10 बजे मोर्चरी पर हंगामा किया और जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाने की मांग की। मिली जानकारी के अनुसार मृतक जितेंद्र बैरवा की पत्नी 3 माह पूर्व किसी के साथ चली गयी।जिसकी मृतक ने थाने पर रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी।