पीपलदा: खातोली इलाके के खेड़ली बेरिसाल निवासी युवक की मोटरसाइकिल दुर्घटना में मौत, शव मोर्चरी में रखवाया गया, पुलिस कर रही जांच
Pipalda, Kota | Jan 28, 2025 खातोली थाना इलाके में मोटरसाइकिल फिसलने से घायल युवक की मौत होने पर शव को मोर्चरी पर रखवाया है। मृतक हरिमोहन पुत्र रामस्वरूप के भाई ने मंगलवार सुबह साढ़े 9 बजे बताया कि उसका भाई 21 जनवरी को खातोली से गांव मजदूरी कर खेड़ली बेरिसाल आ रहा था कि रास्ते मे मोटरसाइकिल फ़सलने से घायल हो गया था जिसका एमबीएस अस्पताल में इलाज चल रहा था कि उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।