पीपलदा: अयाना कस्बे में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया, सरपंच ने खेल मैदान पर किया ध्वजारोहण
Pipalda, Kota | Jan 26, 2025 जिले के अयाना क़स्बे में रविवार सुबह 9 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पर 76 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर अयाना सरपंच रामकथा मीणां ने ध्वजारोहण किया। खेल मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय स्कूलों ने मार्च पास्ट किया और रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। कार्यक्रम के दौरान गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।