पीपलदा: रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने 2167 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा तस्करी में शामिल 2 इनामी तस्करों को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Jan 27, 2025 शहर की रेलवे कॉलोनी पुलिस ने 2167 किलो डोडा चुरा तस्करी मामले में फरार 2 इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रेलवे कॉलोनी थाना सीआई रामस्वरूप मीणां ने सोमवार शाम 7 बजे जारी प्रेस नोट में बताया कि 23 फरवरी 2024 को आरकेपुरम थाना इलाके में पुलिस ने कार्यवाही कर 2 लोडिंग वाहनों में प्याज के कट्टो के नीचे से 2167 किलो अवैध डोडा चुरा बरामद किया था।