ब्रह्मपुर: गरहथा गांव का युवक एनिवर्सरी के अगले दिन गंगा में कूदा, 18 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के गरहथा कला गांव के एक युवक ने यूपी के जनेश्वर मिश्रा सेतु से पिछले 13 मई को कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। लापता युवक का लगभग 18 दिन बाद अबतक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उसकी पहचान गरहथा गांव निवासी 22 वर्षीय शत्रुघ्न बिंद के रूप में हुई है। वह रमेश बिंद का बड़ा पुत्र था।