महेशपुर: गांधी जयंती पर महेशपुर के युवा प्रशिक्षण केंद्र में खेलों का आयोजन
भारतीय स्टेट बैंक फाउंडेशन ग्राम सेवा कार्यक्रम के तहत महात्मा गांधी जयंती पर महेशपुर के युवा प्रशिक्षण केंद्र में 400 मीटर दौड़, गणित दौड़, नींबू-चम्मच दौड़, म्यूजिकल चेयर जैसी खेल प्रतियोगिताएं हुईं। बच्चों और युवाओं ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य खेलों के जरिए शारीरिक स्वास्थ्य और टीम भावना बढ़ाना है।