कोडरमा: पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के लिए मारवाड़ी युवा मंच द्वारा वॉकथॉन का आयोजन, केंद्रीय मंत्री व विधायक शामिल
झुमरीतिलैया में रविवार को पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य संतुलन के संदेश के साथ वॉकथॉन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मारवाड़ी युवा मंच एवं प्रेरणा शाखा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आम से लेकर खास लोग तक शामिल हुए। सुभाष चौक से शुरू हुई इस रैली को केंद्रीय मंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी, विधायक डॉ. नीरा यादव, जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने रवाना किया।