कोडरमा: कोडरमा रेलवे स्टेशन पर बिहार का युवक कर रहा था शराब की तस्करी, रेलवे सुरक्षा बल ने किया गिरफ्तार
ऑपरेशन “सतर्क” के तहत 4 अक्टूबर 2025 को कोडरमा रेलवे स्टेशन पर निरीक्षक प्रभारी के नेतृत्व में गश्ती के दौरान सुरज कुमार (नालंदा, बिहार) को 22 बोतल God Father Beer (कुल मूल्य ₹3300) के साथ पकड़ा गया। आरोपी ने बीयर बिहार ले जाकर बेचने की बात कबूल की। उत्पाद विभाग को सुपुर्द किया गया।