धमदाहा: भवानीपुर नगर पंचायत की फाइलें मीरगंज में, सूचना देने में टालमटोल पर उठे सवाल
धमदाहा :- भवानीपुर नगर पंचायत से जुड़ी महत्वपूर्ण फाइलों के मीरगंज नगर पंचायत में रखे जाने का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। नगर पंचायत गठन के लगभग चार वर्ष होने को है इसके बावजूद फाइलों का स्थानांतरण नहीं होना कई तरह की शंकाओं को जन्म दे रहा है।