हज़ारीबाग: हजारीबाग में बिजली संकट पर गरमाई राजनीति, विधायक प्रदीप प्रसाद ने अधिकारियों से मिलकर दी चेतावनी
भीषण गर्मी के बीच हजारीबाग में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर राजनीति तेज हो गई है। शुक्रवार को एग्यारह बजे सदर विधायक प्रदीप प्रसाद और बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी अपने समर्थकों के साथ बिजली विभाग के जीएम कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के साथ बैठक कर बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की।