महोबा: शाहपहाड़ी के पास मिले ई-रिक्शा चालक हत्याकांड का खुलासा, तीन नाबालिग हिरासत में
Mahoba, Mahoba | Jul 6, 2026 शाहपहाड़ी गांव के पास 21 जून को मिले ई-रिक्शा चालक ओमप्रकाश हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम ने किराए के विवाद में हत्या करने के आरोप में 14 से 16 वर्ष के तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया है। उनकी निशानदेही पर मृतक का मोबाइल, वोटर आईडी, पैन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।