पिंड्रा: वाराणसी एयरपोर्ट पर विजीटर पास स्थगित, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई
भारत - पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वही एयरपोर्ट पर विजीटर पास को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इसके साथ ही एयरपोर्ट सहित आस पास के गांवों में फूलपुर पुलिस ने सघन चेकिंग किया है।