मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में नशे के सबसे बड़े नेटवर्क पर वार, 76,800 प्रतिबंधित NRX कैप्सूल के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार
नई मंडी पुलिस और एसओजी ने 'ऑपरेशन सवेरा' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 76,800 प्रतिबंधित NRX नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। इस मामले में छह तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य सप्लायर फरार है। बरामद कैप्सूल की कीमत 20 से 25 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अब गिरोह के पूरे सप्लाई नेटवर्क, अन्य राज्यों से जुड़े कनेक्शन और फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।