रविवार दोपहर 3 बजे की यह खबर सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड के बांकी मांझी टोली से है, जहां जलमीनार खराब होने से पेयजल संकट गहरा गया है। गांव के दर्जनों परिवार नदी का पानी पीने को मजबूर हैं। महिलाओं और बच्चों को रोज नदी जाना पड़ रहा है। ग्रामीण पार्वती देवी ने बताया कि जलमीनार खराब है और कुआं भी गंदा है। वहीं मुखिया अजय डांग के अनुसार बोरिंग धंसने से जलमीनार बं