बकानी: रटलाई पुलिस ने कार में महिला को ले जा रहे छह आरोपियों का 10 किलोमीटर तक पीछा कर दबोचा
कार में महिला को ले जा रहे छह आरोपियों को रटलाई पुलिस ने पीछा कर दबोचा, 10 किलोमीटर तक पीछा किया झालावाड़ ज़िले की रटलाई थाना पुलिस ने एक महिला को कार में ले जा रहे छह लोगों को फिल्मी अंदाज में करीब 10 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद सड़क पर ट्रैक्टर आड़ा लगाकर कार को रुकवाया और सभी आरोपियों को हिरासत में