मंझनपुर: नवोदय विद्यालय टेवा में कौशाम्बी पुलिस ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा का मंत्र देकर यातायात नियमों की अलख जगाई
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में चलाए जा रहे यातायात जागरूकता अभियान के तहत श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, टेवा में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात भैया संतोष कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को जागरूक किया है।