रफीगंज: एक कमरे में 250 बच्चों की पढ़ाई, जर्जर भवन में चल रहा वाजित नीमा मध्य विद्यालय, ग्रामीणों ने उठाई बदहाल व्यवस्था की आवाज
रफीगंज प्रखंड के ढोसिला पंचायत स्थित वाजित नीमा मध्य विद्यालय की बदहाल स्थिति अब बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा दोनों पर भारी पड़ रही है। हालात ऐसे हैं कि पहली से आठवीं कक्षा तक के करीब 250 छात्र-छात्राओं को एक ही कमरे में बैठाकर पढ़ाई कराई जा रही है। विद्यालय संचालन में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई है। ग्रामीण