चरखारी: बम्हौरी कलां गांव में चबूतरे पर बैठी महिला के साथ दबंग ने की मारपीट, पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
महोबा के चरखारी के बम्हौरीकलां गांव निवासी पुष्पेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 17 मार्च को उसकी मां रेखारानी दोपहर तीन बजे घर के बाहर चबूतरे पर बैठी थी। तभी गांव का दिनेश वहां डंडा लेकर आया और गाली-गलौज करते हुए मां के हाथ में डंडा मार दिया। जिससे मां का हाथ टूट गया। पुत्र कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी तलाश शुरू कर दी है।