महसी: चौंगोई में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा, मतदाता बनना फ़र्ज़ और वोट करना अधिकार है
विकास खंड शिवपुर के ग्राम पंचायत चौंगोई स्थित बूथ संख्या 366 पर बुधवार दोपहर करीब 3 बजे मतदाता जागरूकता एवं मतदाता सूची में नाम जोड़ने को लेकर चौपाल आयोजित हुई। मुख्य अतिथि विधायक रामनिवास वर्मा ने 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं से फॉर्म-6 भरने तथा त्रुटि सुधार हेतु फॉर्म-8 भरने की अपील की। उन्होंने 210 अनुपस्थित मतदाताओं की पहचान में सहयोग मांगा।