लाडपुरा: चंबल नदी में बरसाती पानी आने से कोटा शहर की पेयजल आपूर्ति प्रभावित, पानी संग्रहण करने की अपील
Ladpura, Kota | Jul 3, 2025 राणा प्रताप सागर एवं जवाहर सागर डेम से पानी छोड़े जाने के फलस्वरूप शहरी जल योजना कोटा के मुख्य जल उत्पादन केंद्र अकलेगढ़ पर आने वाले पानी में गंदलापन अत्यधिक बढ़ गया है। इसके कारण पीछे से पीला एवं चिकना पानी आ रहा है, जिससे शुद्ध जल उत्पादन प्रक्रिया बाधित हुई है। जलदाय विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार शाम 5 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि अकलेगढ़ जल शोधन केंद्