उरई: कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को 1250 ग्राम अवैध गांजे के साथ किया गिरफ्तार, मुकदमा किया दर्ज
Orai, Jalaun | Apr 2, 2024 उरई कोतवाली पुलिस लगातार पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन पर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए चेकिंग जारी रखे हैं, वहीं चेकिंग पर निकली उरई कोतवाली पुलिस ने अजनारी रोड से व्यक्ति को पकड़ा, जिसकी तलाशी लेने पर 1250 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ वहीं पुलिस ने व्यक्ति पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी हैं।