उरई: डकोर विकासखंड के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के ठेकेदार के खिलाफ जिलाधिकारी को सौंपा शिकायती पत्र
Orai, Jalaun | Apr 1, 2024 उरई के जिलाधिकारी कार्यालय में डाकोर विकास खंड के ग्रामीणों ने आकर मामले की जानकारी देते हुए बताया, उनके क्षेत्र में ठेकेदार द्वारा डेढ़ किलोमीटर की एक सड़क बनाई गई जो मानक के विपरीत बनाई गई और सड़क बनते ही उखड़ने लगी, जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की और न्याय की गुहार लगाई है।