उरई: बड़ागांव नेशनल हाईवे पर आवारा जानवर आने से कार अनियंत्रित होकर पलटी, 2 लोग हुए घायल
Orai, Jalaun | Apr 2, 2024 उरई के जिला अस्पताल में घायल लोगों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, दोनों व्यक्ति कर से सवार होकर झांसी से उरई की ओर आ रहे थे तभी बड़ा गांव नेशनल हाईवे 27 पर अचानक आवारा जानवर आ गया जिससे बचने के चलते कर अनियंत्रित हुई और अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए इसके बाद स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।