संपतचक: गौरीचक पुलिस ने गैर-जमानती वारंट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया
संपतचक प्रखंड के गौरीचक थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट के आलोक में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद मामले में अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।