शिवपुरी: ठेह गांव में बुजुर्ग दंपति पर घर में घुसकर चाकू से हमला करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम ठेह गांव में चार लोगों ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती पर हमला कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर 65 वर्षीय लीला वाल्मीकि के चेहरे पर चाकू से कई वार किए गए। महिला को गंभीर हालत में शिवपुरी मेडिकल कॉलेज से ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस ने रविवार की दोपहर 12 बजे मामले की जांच शुरू कर दी है।