खंडवा: वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग जीतने के बाद, डॉक्टरों ने दो माह के गुज्जर को मौत के मुंह से बचाया
नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में एक मासूम की जिंदगी बचाने की प्रेरक कहानी सामने आई है। खालवा विकासखंड के ग्राम जगतपुर निवासी राकेश अपने दो माह के पुत्र गुज्जर को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। खेल-खेल में घर के बच्चों ने मासूम को कीटनाशक पिला दिया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।