प्रतापगढ़: साटोला गांव में मकान में लगी भीषण आग, चार बकरियां जिंदा जल गईं
प्रतापगढ़। जिले के साटोला गांव में अज्ञात कारणों से एक मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में बंधी चार बकरियां जिंदा जल गईं, वहीं घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार साटोला निवासी चंपालाल मीणा के मकान में यह हादसा हुआ। घटना के समय परिवार के सदस्य पास ही खेत पर मौजूद थे। आग की सूचना मिलते ही उन्होंने बुझाने का प्रयास किया,