भरतपुर की मथुरा गेट थाना पुलिस ने एक मकान से 5 किलो 828 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी घर से डोडा चूरा बेचता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जिससे यह पता लगाया जा सके कि आरोपी डोडा चूरा कहां से लेकर आया था।