गोपालगंज: मीरगंज और श्रीपुर थाना पुलिस ने दो ट्रकों से 48 मवेशियों को किया बरामद, सात तस्कर गिरफ्तार
जिले के मीरगंज व श्रीपुर थाना की पुलिस ने यूपी की तरफ से मवेशियों को लेकर आ रहे दो ट्रैकों को जप्त करने के साथ ही 48 मवेशी को बरामद किया गया। इस दौरान पुलिस ने साथ मवेशी तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी कलेक्ट्रेट परिसर में एसपी अवधेश दीक्षित ने बुधवार की दोपहर 2:00 बजे दी।