ओबरा: करकच्छी गांव में कुएं में मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया, पति ने कहा- पानी भरते समय हुआ हादसा
Obra, Sonbhadra | Apr 10, 2026 बभनी थाना क्षेत्र के करकच्छी गांव में एक महिला का शव कुएं में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गयामृतका की पहचान 23 वर्षीय सखीना पत्नी विशाल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले को लेकर मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया है।