बरडीहा: नीलगाय के सड़क पर आने से अनियंत्रित हुई मोटरसाइकिल, 3 युवक घायल
Bardiha, Garhwa | Oct 23, 2026 गढ़वा जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र में बभनी गांव के समीप अचानक सड़क पर नीलगाय दौड़ने के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उस पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कांडी थाना क्षेत्र के बहेरवा गांव निवासी साकेत कुमार, हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के कवलदाग गांव निवासी गोकुल विश्वकर्मा एवं संजीत विश्वकर्मा शामिल हैं।