फोटो लोकेशन- महिपालपुर दिल्ली। दिल्ली के अधिकतर स्कूलों के बाहर बारिश के दौरान ऐसे ही हालात होते हैं। स्कूल की छुट्टी के दौरान बारिश होती है तो इसी तरह से बच्चों को घर आना पड़ता है। जाने के वक्त बारिश होती है तो आधे से ज्यादा बच्चे छुट्टी कर लेते हैं लेकिन आने के वक्त बच्चों को इस तरह से आना मजबूरी हो जाती है। पानी में थोड़ा सा भी रास्ता इधर-उधर भटके या थोड़ा सा भी पांव इधर-उधर हुआ तो खुला मैन हॉल या नाला उनकी जान ले सकता है। मानसून से पहले नालों की सफाई के लिए बजट आते हैं लेकिन नालों की सफाई नहीं होती। अधिकारी एक जगह पर मशीन लगाकर फोटोशूट करवाते हैं जनता कहती है कि नाले साफ नहीं हुये तो अधिकारी कहते हैं कि साफ हुए थे वे फोटो दिखा सकते हैं। इस भ्रष्टाचार की आवाज आखिर उठाये कौन ? जो आवाज उठाता है उसे देशद्रोही सिद्ध कर दिया जाता है। आम आदमी पार्टी के शासनकाल में यदि कोई आवाज उठाता तो उसे भाजपा का भक्त सिद्ध कर दिया जाता था। कुछ नहीं बदला ; लेकिन उस शासन काल के दौरान दिल्ली का मालिक LG होता था लगता है अब नहीं।
Delhi, India | Aug 25, 2026