बीकानेर: कांग्रेस ने संभागीय आयुक्त से वार्ता की, 'पीबीएम सुधारो जन आंदोलन' की 10 में से 9 मांगों पर सहमति
पीबीएम अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं और मरीजों की समस्याओं को लेकर चल रहे ‘पीबीएम सुधारो जन आंदोलन’ के तहत सोमवार को प्रशासन और संघर्ष समिति के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला के नेतृत्व में हुई वार्ता में आंदोलन की 10 में से 9 मांगों पर सहमति बन गई, जबकि प्रसूता महिलाओं और मृतका के परिजनों को मुआवजा देने के मुद्दे पर प्रशासन