जनशक्ति जनता दल के संरक्षक तेज प्रताप यादव के खिलाफ बेऊर थाने में उनकी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता संतोष रेणु यादव ने शिकायत की है। रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे उन्होंने लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। साथ ही गृह मंत्री सम्राट चौधरी से मदद की गुहार लगाई है।