गुना नगर: ग्राम चाकरी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को सांप ने डसा, बिजली कटौती और डॉक्टर न मिलने पर उठे सवाल
बमोरी थाना क्षेत्र के ग्राम चाकरी में 43 वर्षीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीताबाई भील की सर्पदंश से मौत हो गई। सोमवार शाम बिजली गुल होने के दौरान अंधेरे में घर में घुस रहे सांप पर उनका पैर पड़ गया,परिजनों ने पहले झाड़-फूंक कराई, फिर अस्पताल ले गए, लेकिन बिशनवाड़ा अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिले। इलाज में देरी और खराब सड़क, और बिजली कटौती पर उठे सवाल।