जगदलपुर: इनोवेशन महाकुंभ में जगदलपुर विधायक किरण देव ने कहा, इसके माध्यम से विकसित भारत बनने में सहयोग करें छात्र
जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि 2047 के विकसित भारत के लिए बस्तर में भी प्रयास किए जा रहे हैं। हम सभी को देश की प्रगति में अपने को जोड़ कर रखना चाहिए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व देश और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकसित होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।