संभल: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति, जिला वृक्षारोपण समिति और गंगा समिति की बैठक हुई
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति और जिला गंगा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के अंतर्गत प्रभागीय वन अधिकारी प्रीति द्वारा बैठक से संबंधित विभिन्न एजेंडा बिंदु से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने लू से बचाव के लिए क्या करें क्या न करें को लेकर भी जानकारी दी।